विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार: मारपीट करने से सिर और हाथ में आयी थी चोट, घटना के बाद से आरोपी फरार था – Raigarh News


पुलिस ने आरोपी को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में घरेलू बात पर पत्नी की पति ने जमकर पिटाई कर दी थी। इससे महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट पहुंची थी। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार था। जहां आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोत

.

मिली जानकारी के मुताबिक 10 अगस्त को ग्राम बालमगोड़ा से एक 40 साल की महिला को संजीवनी अस्तपाल से मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद अस्पताल से मामले की सूचना कोतरा रोड पुलिस को दी गई। जिससे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि भीखम दास महंत 40 साल करीब छह माह पहले महिला को अपने साथ लाकर पत्नी के रूप में रखने लगा था और आए दिन उससे विवाद कर मारपीट करता था।

वह महिला को रेल्वे स्टेशन के पास से लेकर आया। जिसका नाम और उसके बारे में कोई जानकारी किसी को नहीं है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई बार भीखम को समझाया गया कि महिला से मारपीट न करे।

इसके बाद 7 अगस्त की रात को भीखम दास ने घरेलू बात पर महिला को जमकर पीटा था। इससे उसके सिर में और हाथ में गंभीर चोट आयी थी।

महिला को छोड़कर फरार हुआ इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, तो भीखम ने अपने एक परिचित के घर के पास महिला को छोड़कर फरार हो गया था।

इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो गांव वालों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल महिला को अस्पताल भेजिवाया। इलाज के दौरान 10 अगस्त को महिला की मौत हो गई।

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत लगातार मारपीट के कारण हुई है। इसके बाद से लगातार पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी।

जहां पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड की ओर देखा गया है। तब पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आगे की कार्रवाई की जा रही इस संबंध में मामले की जांचअधिकारी कुसुम कैवर्त ने बताया कि महिला को आरोपी रेलवे स्टेशन के पास से साथ लेकर आया था।

पत्नी बनाकर रखा था और उसका नाम और व उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button