विज्ञापन दें / सहयोग करें

HPBOSE 12th Result Live: रोल नंबर लेकर रहें तैयार, कुछ ही देर में आएगा रिजल्ट; यहां एक क्लिक में कर सकेंगे चेक

09:46 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: फर्जी सर्टिफिकेट पर लगेगी रोक

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्रों की सुरक्षा बढ़ाना, फर्जी सर्टिफिकेट पर रोक लगाना और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, इस नई व्यवस्था से प्रमाण पत्रों की सत्यता सुनिश्चित की जा सकेगी।

09:42 AM, 04-May-2026

HPBOSE HP Board Class 12 Result 2026: 41 केंद्रों पर पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में लगभग 41 केंद्र स्थापित किए थे। इन केंद्रों पर करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने तय समय में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया।

09:36 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th result 2026 रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट – amarujala.com/results के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एचपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें…

 

09:31 AM, 04-May-2026

HP Board 12th Result 2026:  पूरक परीक्षाएं कब होंगी

जो छात्र अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे पूरक परीक्षाओं के लिए उपस्थित होते हैं। पूरक परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम अगस्त में घोषित कर देता है।

09:24 AM, 04-May-2026

HPBOSE HP Board Class 12 Result 2026: कैसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन amarujala.com/results में जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।

09:21 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th result 2026: कब हुई थी परीक्षा?

हिमाचल बाेर्ड बारहवीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं। जिसमें इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

09:15 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: पिछले वर्ष बेटियों का था दबदबा

पिछले साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा और हर स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप करके राज्य का नाम रोशन किया।विज्ञान संकाय में ऊना की महक ने 97.2% अंक लेकर ओवरऑल टॉप किया। कला संकाय में कांगड़ा की अंकिता ने 96.6% और कॉमर्स में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 96.4% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे प्रदेश में बेटियों का दबदबा साफ देखने को मिला।

 

09:13 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: मार्कशीट में इन पर जरूर ध्यान दें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयों के नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और पास या फेल का स्टेटस शामिल होता है। यदि इनमें से किसी भी जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो बिना देर किए तुरंत अपने स्कूल या संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।

09:01 AM, 04-May-2026

hpbose 12th result 2026: कैसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन amarujala.com/results में जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।

08:55 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट

आज घोषित होंगे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजे, बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button