विज्ञापन दें / सहयोग करें

गृहमंत्री का ऐलान: बस्तर से हटेगी सेंट्रल फोर्स, कैंप में खोले जाएंगे अस्पताल और प्रोसेसिंग यूनिट – Bastar News



गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में ऐलान किया कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी कैंप बंद नहीं होंगे, बल्कि इनका स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। राज्य के गृहमंत्री ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों पर नियंत्रण पाने के लिए स्थापित किए गए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कैंप बंद नहीं किए जाएंगे। इन्हें विकास व प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि नक्सल ऑपरेशन में लगी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की वापसी तत्काल शुरू की जाएगी और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी पूरी तरह से छत्तीसगढ़ पुलिस संभालेगी। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर के भविष्य को लेकर अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक घोषणा कर दी है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि 31 मार्च बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित करने की अंतिम तारीख (डेडलाइन) है और इसमें कोई विस्तार नहीं होगा। लेकिन सबसे चौंकाने वाला और महत्वपूर्ण फैसला उन पुलिस कैंपों को लेकर है, जो अब तक खूनी संघर्ष के गवाह रहे हैं। अर्द्धसैनिक बल के कैंप बनेंगे विकास केंद्र गृहमंत्री ने बताया कि जिन कैंपों में आज अर्धसैनिक बल तैनात हैं, वहां से सेंट्रल फोर्स की विदाई तत्काल कर दी जाएगी। इन जवानों को देश के उन दूसरे मोर्चों पर भेजा जाएगा जहां उनकी अधिक जरूरत है। कैंपों की खाली जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग अब जनहित में होगा कैंपों में सुसज्जित अस्पताल खोले जाएंगे ताकि अंदरूनी ग्रामीणों को इलाज के लिए शहर न भागना पड़े। यहां लघु वनोपज प्रसंस्करण यूनिट लगाई जाएंगी, जिससे स्थानीय आदिवासियों के उत्पादों को वैल्यू एडिशन मिलेगा। इन कैंपों को थानों में तब्दील किया जाएगा, जहां केवल छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करेंगे।
गांवों में ढूंढकर निकालेंगे बारूद
नक्सलवाद खत्म करने के बाद सरकार का अगला सबसे बड़ा लक्ष्य बस्तर की जमीन को बारूद मुक्त करना है। गृहमंत्री ने कहा कि एक-एक ग्राम पंचायत को चिन्हांकित कर आईईडी फ्री विलेज बनाया जाएगा। इसके लिए एक सघन सर्च अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा बल हर गांव और उसके आसपास के जंगलों, पगडंडियों में जमीन के नीचे दबे आईईडी को ढूंढकर नष्ट करेंगे। समाज प्रमुख ने माइक से पूछा- जेलों में बंद निर्दोष कब आजाद होंगे जगदलपुर के शौर्य भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप और चेयरमैन श्रीनिवास राव मद्दी नक्सल मुक्त अभियान की जानकारी मीडिया के साथ साझा कर रहे थे। इसी दौरान सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष अशोक ने अचानक माइक थामकर जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों का मुद्दा उठा दिया। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष अशोक ने बीच में टोकते हुए उनसे पूछा कि जब असली नक्सली अब खुद बाहर आकर सरेंडर कर रहे हैं। नक्सलवाद के नाम पर सालों से जेलों में बंद उन आदिवासियों को आखिर कब रिहा किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button