विज्ञापन दें / सहयोग करें

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की याचिका पर सुनवाई आज: ED की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, हाईकोर्ट में दी है चुनौती, जस्टिस वर्मा की बेंच में लगा केस – Bilaspur (Chhattisgarh) News


पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने ED की गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई है याचिका।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मनी लांड्रिंग के केस में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह केस जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में लिस्ट किया गया है। सुप्रीम कोर्ट

.

दरअसल, पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली थी। ED के मामलों को लेकर लगाई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह देते हुए याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद चैतन्य ने अपनी गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें कहा गया है कि उनकी हिरासत गैरकानूनी है और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया।

जस्टिस वर्मा की बेंच में लगा केस चैतन्य बघेल की तरफ से दायर याचिका को सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में लिस्ट किया गया है। मंगलवार को यह मामला जस्टिस अरविंद्र कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में लगा है। केस की सुनवाई के दौरान पहले याचिकाकर्ता की तरफ से तर्क रखा जाएगा।

24 दिनों से जेल में बंद है चैतन्य बघेल बता दें कि, शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को भी आरोपी बनाया है। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। ED के मुताबिक शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया है। साथ ही सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ रुपए की हैंडलिंग (हेराफेरी) की गई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button