विज्ञापन दें / सहयोग करें

बालोद में एनजीओ कार्यालय के बाहर संदिग्ध तांत्रिक क्रिया: पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च मिला,सहमे कर्मचारियों ने थाने में की शिकायत – Balod News



छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा एक समाजसेवी संस्था के कार्यालय के सामने संदिग्ध तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घबराए कर्मचारियों ने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला कुन्दरूपारा वार्ड स्थित मधुबन कॉलोनी का है, जहां सूत्र समाजसेवी संस्था का कार्यालय संचालित है। शनिवार दोपहर जब कर्मचारी फील्ड से लौटकर कार्यालय पहुंचे, तो ऑफिस के सामने रखी संदिग्ध सामग्री को देखकर सहम गए। इसके बाद सभी कर्मचारी सीधे बालोद थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद वार्डवासियों और संस्था के लोगों ने उक्त सामग्रियों को हटवा दिया। लेकिन पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा। प्लास्टिक पुतले का सिर, नींबू-मिर्च और मटका मिला शिकायत के अनुसार, कार्यालय के सामने नींबू-मिर्च, बंधन, मटकी, लाल कपड़ा और प्लास्टिक पुतले का सिर संदिग्ध परिस्थितियों में रखा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुबह के समय यह सामग्री वहां रखी होगी। यह असामाजिक तत्वों की हरकत – टीआई बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत प्रतीत होती है, जो मजाक या लोगों को डराने के उद्देश्य से की गई होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की जादू-टोना से जुड़ी बातें अंधविश्वास हैं और इन्हें बढ़ावा नहीं देना चाहिए। शिकायत मिली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button