स्कूल कैंपस में घुसे 3 लोगों की जान लेने वाली हथिनी और उसका बच्चा, वन विभाग की टीम को दौड़ाया
जशपुर जिले के लुडेग में एक हथिनी और उसका बच्चा हाई स्कूल के कैंपस में घुस गए हैं। हथिनी ने कैंपस में खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। वन विभाग ने फिलहाल हथिनी को दूर खदेड़ दिया है, लेकिन इस हथिनी ने रायगढ़ के लैंलूगा में 3 लोगों की जान ले ली है। इस लिए वन विभाग अलर्ट पर है।
By Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 12:49:19 PM (IST)
Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 12:52:45 PM (IST)
HighLights
- स्कूल कैंपस में घुसे हथिनी और उसका बच्चा
- हथिनी ने कैंपस में बाइक को किया क्षतिग्रस्त
- हथिनी ने वन विभाग के कर्मचारियों को दौड़ाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर: क्षेत्र में इन दिनों हाथियों ने आतंक मचाया हुआ है। सिहायसी इलाके में हाथी के आने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जिले के पत्थलगांव ब्लॉक स्थित लुडेग क्षेत्र में शुक्रवार को एक हथिनी और बेबी एलीफेंट हाई स्कूल कैंपस में घुस गए, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। यह हथिनी रायगढ़ के लैंलूगा में 3 लोगों की जान ले चुकी है।
जानकारी के अनुसार, पास के जंगल से भटकते हुए हथिनी और उसका बच्चा हाई स्कूल कैंपस के में घुस आए। बच्चों की सूरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी गई। साथ ही हॉस्टल में रह रहे बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। हथिनी ने कैम्पस में खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 3 बजे हथिनी और बच्चे की कैम्प में घुसने की सूचना मिली थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया हाथी देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गईं थी। इसे सुरक्षित दूरी तक खदेड़ दिया गया है।
वन विभाग की टीम को भी दौड़ाया
रेंजर पैंकरा ने बताया कि भीड़ को हटाने के लिए वन विभाग की टीम माइक से चेतावनी दे रही थी। इसी दौरान तेज आवाज से हथिनी भड़क गई और टीम पर हमला कर दिया। टीम में शामिल लोगों ने वाहन में बैठक कर स्वयं को सुरक्षित किया और वहाँ से निकले।
Source link











