DRDO ने ड्रोन से दागे जाने वाली मिसाइल ULPGM-V3 का सफल परीक्षण किया, जानें क्या है इसकी खासियत
भारत ने रक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को एक ऐसी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया, जिसे ड्रोन में लगाकर दुश्मन के ठिकानों पर लॉन्च किया जा सकता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बताया कि यह भारत के लिए रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि है.
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में नेशनल ओपन रेंज (NOAR) में मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है. राजनाथ सिंह ने पोस्ट में लिखा, ‘भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ी मजबूती देते हुए, डीआरडीओ ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में मानवरहित यान से दागे जाने वाली सटीक मारक क्षमता वाली मिसाइल (ULPGM)-V3 का सफल परीक्षण किया.’
ULPGM-V3 एक एक्सटेंडेड-रेंज वेरिएंट है, जिसे ULM-ER भी कहा जाता है. बेंगलुरु में 10-14 फरवरी को हुए एयरो इंडिया 2025 में भी इसको प्रदर्शित किया गया था. आइए जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में-
- डीआरडीओ की वेबसाइट पर जेन्स न्यूज के हवाले से बताया गया कि यह एक एयर-टू-सरफेस यानी हवा से जमीन में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे रात और दिन दोनों ही ऑपरेशंस में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें लगा इमेजिन इंफ्रारेड सीकर इसे दिन और रात के ऑपरेशन के लिए सक्षम बनाता है और इसमें निष्क्रिय होमिंग की सुविधा भी है
कॉपी अपडेट हो रही है…
Source link











