विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर-ताड़ोकी मेमू पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 8 की जगह 12 कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन

रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 68764/68765) से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने वाली है। रायपुर रेल मंडल ने इस ट्रेन में …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 10:55:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 10:55:30 PM (IST)

रायपुर-ताड़ोकी मेमू पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 68764/68765) से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने वाली है। रायपुर रेल मंडल ने इस ट्रेन में कोचों की संख्या आठ से बढ़ाकर 12 कर दी है। इसके साथ ही कम लंबाई वाले प्लेटफार्म वाले चार प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव का समय दो मिनट अतिरिक्त बढ़ा दिया गया है। यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस रूट पर यातायात और वाणिज्य निरीक्षकों को यात्रियों से सीधे फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी समीक्षा के आधार पर भविष्य में और भी जरूरी निर्णय लिए जाएंगे।

कम लंबाई वाले इन 4 स्टेशनों पर 3 मिनट रुकेगी ट्रेन

चूंकि रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर और कुसुमकसा स्टेशनों पर प्लेटफार्म की लंबाई कम है, इसलिए 12 कोच होने के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतरने-चढ़ने के लिए रेलवे ने यहां ठहराव का समय एक मिनट से बढ़ाकर तीन मिनट कर दिया है।

देखिए नई समय-सारणी: किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी मेमू

नई समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68764 रायपुर-ताड़ोकी मेमू रायपुर से शाम छह बजे रवाना होकर मरौदा (07:15), रिसामा (07:38), गुंडरदेही (07:52), लाटाबोर (08:11) और कुसुमकसा (08:42) होते हुए रात 10:45 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 68765 ताड़ोकी-रायपुर मेमू सुबह 10:25 बजे रवाना होकर कुसुमकसा (11:51), लाटाबोर (12:27), गुंडरदेही (12:49), रिसामा (01:00) और मरौदा (01:30) होते हुए दोपहर 03:40 बजे रायपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- MP के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब सरकारी खर्च पर विदेश से करें लॉ की पढ़ाई, सरकार देगी $40,000 की स्कॉलरशिप


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button