फतेहपुर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य रुद्राभिषेक और महाआरती आज शाम 5 बजे
जशपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर राम वन गमन मार्ग पथ पर स्थित शिव मंदिर फतेहपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार, काशी से पधारे महाराज भागीरथ तिवारी के सान्निध्य में आज रविवार शाम 5 बजे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक एवं महाआरती संपन्न होगी। महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर आयोजन में शामिल होने की अपील की है। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
Follow Us












