विज्ञापन दें / सहयोग करें

Grammy 2026 Live: चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; बिली एलिश को सॉन्ग ऑफ द ईयर, केंड्रिक ने जीता 26वां ग्रैमी

09:26 AM, 02-Feb-2026

रेबा मैकनटायर ने किया परफॉर्म

अमेरिकन सिंगर रेबा मैकनटायर ने पहली बार ग्रैमी स्टेज पर परफॉर्म किया। उन्होंने हाल के वर्षों में जिन सिंगर्स और सॉन्गराइटर्स का निधन हो गया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ग्रैमी-विनिंग गाने ‘ट्रेलब्लेजर’ पर परफॉर्मेंस दी।

 

09:15 AM, 02-Feb-2026

फैरेल विलियम्स को अवॉर्ड

फैरेल विलियम्स को दुनिया भर में संगीत में उनके प्रभाव और कई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए डॉक्टर ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड दिया गया। फैरेल 13 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं।

 

08:52 AM, 02-Feb-2026

बिली एलिश को अवॉर्ड

बिली एलिश के गाने ‘वाइल्डफ्लॉवर’ को सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया है। यह बिली का 10वां ग्रैमी अवॉर्ड है।

 

08:45 AM, 02-Feb-2026

दलाई लामा को मिला ग्रैमी

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक अवॉर्ड 14वें दलाई लामा ने भी जीता है। यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। दलाई लामा को अपने एक एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए अवॉर्ड मिला है। 

08:35 AM, 02-Feb-2026

लोला यंग को ‘मेसी’ के लिए ग्रैमी

लोला यंग को बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी मिला। यह अवॉर्ड उन्होंने अपने गाने ‘मेसी’ के लिए जीता।

 

08:29 AM, 02-Feb-2026

बैड बनी ने दिया भावुक भाषण

ग्रैमी जीतने के बाद बैड बनी ने भावुक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हम जानवर या एलियन नहीं। हम इंसान हैं और अमेरिकन हैं। नफरत से ज्यादा ताकतवर सिर्फ एक ही चीज है और वो है प्यार, इसलिए प्यार बांटते रहिए।

 

08:26 AM, 02-Feb-2026

जेली रोल ने जीता ग्रैमी

जेली रोल ने बेस्ट कंटेंपरेरी कंट्री एल्बम कैटेगरी में ग्रैमी अपने नाम किया। उन्हें यह अवॉर्ड एल्बम ‘ब्यूटीफुली ब्रोकन’ के लिए मिला।

 

08:20 AM, 02-Feb-2026

लेडी गागा ने जीता 15वां ग्रैमी 

लेडी गागा ने बेस्ट पॉप वोकल एम्बम कैटेगरी में ग्रैमी जीता। उन्हें यह अवॉर्ड उनके एल्बम ‘मायहम’ के लिए मिला। यह उनका 15वां ग्रैमी अवॉर्ड है।

 

गागा ने इवेंट में परफॉर्म भी किया।

 

08:18 AM, 02-Feb-2026

फैंस के साथ दिखीं लेडी गागा 

लेडी गागा ने भी ग्रैमी 2026 में शिरकत की। रेड कारपेट पर जाने से पहले उन्होंने बाहर मौजूद फैंस के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं।

 

 

08:07 AM, 02-Feb-2026

दिग्गजों की परफॉर्मेंस से सजा ग्रैमी

इस साल जस्टिन बीबर से लेकर फैरेल तक कई बड़े सितारों में ग्रैमी के मंच पर परफॉर्म किया।

 




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button