खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी और टीवी प्रेजेंटर ग्रेस हेडन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ग्रेस इन दिनों फ्रांस में हैं और अपने बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। हाल ही में साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली।
2 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड
– फोटो : Instagram
जन्मदिन के जश्न के बाद पेरिस में रोमांटिक अंदाज
16 जून को ग्रेस हेडन ने अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के अगले ही दिन उन्होंने पेरिस से कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में एफिल टावर के खूबसूरत बैकग्राउंड के सामने पोज देती दिखाई दीं।
उन्होंने पेरिस की कई तस्वीरें साझा की हैं और पोस्ट के साथ ग्रेस ने लिखा, ‘पेरिस में जन्मदिन की सुबह हुई।’ वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कैप्शन दिया, ‘फ्रांस में सपनों जैसी जिंदगी जी रही हूं।’
4 of 9
ग्रेस हेडन और उनके बॉयफ्रेंड
– फोटो : Instagram
एफिल टावर के सामने रोमांटिक वीडियो
ग्रेस की सबसे चर्चित पोस्ट वह वीडियो रही, जिसमें वह रात के समय एफिल टावर के सामने अपने बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम के साथ रोमांटिक पल बिताती नजर आईं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखाई देते हैं।
इस पोस्ट के कैप्शन में ग्रेस ने फ्रेंच भाषा का मशहूर प्रेम वाक्यांश ‘Je t’aime’ इस्तेमाल किया, जिसका अर्थ है ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं’। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।