विज्ञापन दें / सहयोग करें

जनता के पैसों का सही इस्तेमाल सीख रही सरकार: IIM में ट्रेनिंग ले रहे CM और मंत्री, PM मोदी के आर्थिक सलाहकार लेंगे क्लास – Raipur News

छत्तीसगढ़ की सरकार मैनेजमेंट गुरुओं से ट्रेनिंग ले रही है। रविवार को IIM रायपुर में चिंतन शिविर 2.0 का आगाज हुआ। बीते साल भी इस तरह की ट्रेनिंग मंत्री ले चुके थे। इस बार जनता से जुड़े काम-काज, उसमें लगने वाले रुपयांे का सही इस्तेमाल कैसे हो इन टॉपिक्स

.

इस ट्रेनिंग के लिए CM विष्णुदेव साय, उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री IIM रायपुर पहुंचे हैं। कुछ मंत्री रात भी IIM कैंपस मंे ही किसी स्टूडेंट की तरह की बिताएंगे, सुबह योग करेंगे और फिर दिनभर के सेशंस अटेंड करंेगे। खास बात ये है कि मंत्रियांे की मास्टर क्लास लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद सदस्य संजीव सान्याल आए हैं।

PM मोदी के आर्थिक सलाहकार टीम के संजीव सान्याल ट्रेनिंग दे रहे।

संजीव देश के चर्चित फाइनेंस एक्सपर्ट हैं, वो जनता से आने वाले पैसों के इस्तेमाल के बारे में बात करेंगे। संजीव बताएंगे कि कैसे सरकार अपने वित्त को जनता के लिए इस्तेमाल करे जिसका असर बड़ा हो, कम खर्च में भी कैसे कामों को किया जाए, इन विषयों पर जानकारी देंगे।

सभी मंत्री पहुंचे IIM रायपुर ट्रेनिंग लेने।

ये एक्सपर्ट भी देंगे मंत्रियों को ट्रेनिंग ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र का आयोजन हो रहा है। इसमें भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, प्रो. हिमांशु राय (डायरेक्टर आईआईएम इंदौर), डॉ. रविंद्र ढोलकिया (आईआईएम अहमदाबाद), पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उदय माहुरकर, ग्लोबल डिजिटल स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता जैसे विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button