विज्ञापन दें / सहयोग करें

गलत गिनती बताई तो मासूम छात्र पर कर दी थप्पड़ों की बारिश, आंखों में जमा खून, टीचर सस्पेंड

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला जावाखाड़ी के शिक्षक द्वारा मासूम छात्र की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सात वर्षीय छात्र को गिनती में गलती करने पर शिक्षक उदय यादव ने इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसकी आंख में खून जम गया और चेहरा सूज गया।

Publish Date: Sat, 29 Nov 2025 09:50:31 PM (IST)

Updated Date: Sat, 29 Nov 2025 09:56:11 PM (IST)

शिक्षक द्वारा मासूम छात्र की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. गिनती बताने में गलती करने पर मासूम छात्र की पिटाई, शिक्षक निलंबित
  2. रामचंद्रपुर विकासखंड के जावाखाड़ी प्राथमिक स्कूल की घटना
  3. शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने शिक्षा विभाग ने भेजी शिकायत

नईदुनिया न्यूज, रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला जावाखाड़ी के शिक्षक द्वारा मासूम छात्र की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सात वर्षीय छात्र को गिनती में गलती करने पर शिक्षक उदय यादव ने इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसकी आंख में खून जम गया और चेहरा सूज गया। इधर छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना शुक्रवार की है।

भोजन अवकाश के बाद कक्षा में पहुंचे शिक्षक ने बच्चे से गिनती सुनाने को कहा। गलती जैसे ही हुई, शिक्षक ने उसके दोनों गालों पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। बच्चा जब डर के कारण सिर झुकाने लगा तो शिक्षक और अधिक नाराज हुए और लगातार पिटाई करते रहे।

पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि शिक्षक घटना के समय नशे में थे और अक्सर नशे की हालत में ही स्कूल आते हैं। घर पहुंचकर बच्चे ने रोते हुए पूरी घटना बताई, जिसके बाद स्वजन त्रिकुंडा थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने कहा कि संबंधित शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कहा गया है। वहीं त्रिकुंडा थाना प्रभारी जवाहर तिर्की ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने दोषी शिक्षक की बर्खास्तगी की मांग की है। पुलिस व शिक्षा विभाग घटना की जांच में जुट गए हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button