बिलासपुर में दिनभर छाई बदली, शाम को बूंदाबांदी: उमस ने किया बेहाल, 2 दिन बाद होगी तेज बारिश; धान की रोपाई शुरू – Bilaspur (Chhattisgarh) News
रविवार की शाम आसमान में बदली छाई रही, इस दौरान रिमझिम बारिश भी हुई।
बिलासपुर में 2 दिन बाद झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को दिनभर बदली छाई रही। जबकि, शाम को रिमझिम फुहारें पड़ी। इस दौरान उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इधर, सोमवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश ह
.
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक साथ तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय है, जिसके असर मानसून पर पड़ रहा है। इस बदलाव के चलते आसमान में बादलों की सक्रियता और वर्षा होने की गतिविधियां सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।
रविवार को भी यह सिस्टम सक्रिय रहा। लेकिन, बारिश नहीं हुई। इस दौरान सुबह से आसमान में बदली छाई रही। फिर दोपहर में हल्की धूप नजर आई। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर देखने को मिला। दोपहर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा।
इसके चलते दोपहर में उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया। हालांकि, शाम को हल्की और रिमझिम बारिश हुई। लेकिन, इससे गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।
बीते दिनों हुई बारिश के बाद खेतों में धान की रोपाई शुरू हो गई है।
आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कमजोर होने की संभावना में है। इसी तरह दक्षिण पाकिस्तान से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक पूर्व-पश्चिम दिशा में ट्रफ रेखा सक्रिय है।
इन सभी सिस्टम का असर बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है, जहां दिनभर बादल छाए रहते हैं और शाम को हल्की वर्षा हो रही है। सोमवार को भी बिलासपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
कहीं-कहीं मेघ गरज-चमक के भी साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दोपहर बाद या शाम को हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, अधिकतर समय मौसम शुष्क बना रहेगा।
Source link











