विज्ञापन दें / सहयोग करें

घरघोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

घरघोड़ा पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के फरार आरोपी आयतुल इस्लाम को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया। यह मामला 26 दिसंबर 2024 को उस समय सामने आया, जब एक स्थानीय महिला ने आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने पुलिस को बताया कि 2018 में घरघोड़ा में बर्तन फेरी का काम करने वाले आयतुल इस्लाम से उसकी जान-पहचान हुई थी। 1 जनवरी 2019 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और महिला के घर पर रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने व्यवसाय और निजी जरूरतों के नाम पर महिला से 6.5 लाख रुपये भी लिए। 12 सितंबर 2024 को उसने जमीन रजिस्ट्री का बहाना बनाकर महिला से पैसे और कागजात लिए और गायब हो गया। जब महिला ने उससे शादी की बात की, तो उसने साफ इनकार कर दिया।

महिला की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने तकनीकी और मैन्युअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की, जिससे उसके पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में होने का पता चला। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह के नेतृत्व में एक टीम को मुर्शिदाबाद भेजा गया।

पुलिस टीम ने व्यापक सर्च ऑपरेशन के बाद आरोपी आयतुल इस्लाम (35 वर्ष), निवासी ग्राम चैरगयाऐसपुर, थाना लालगोला, जिला मुर्शिदाबाद, को पूर्व बर्धमान जिले के माधबडीही से गिरफ्तार किया। आरोपी को रायगढ़ लाकर आज न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह और टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। घरघोड़ा पुलिस की यह सफलता न केवल उनकी तेज जांच प्रक्रिया और टीमवर्क को दर्शाती है, बल्कि कानून-व्यवस्था के प्रति नागरिकों का विश्वास भी मजबूत करती है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button