गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में राशन वितरण की नई व्यवस्था: जून से अगस्त तक का चावल एक साथ मिलेगा, 30 जून तक उठाने का मौका – Gaurela News
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नई व्यवस्था लागू
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नई व्यवस्था लागू की गई है। राशन कार्ड धारकों को जून से अगस्त 2025 तक का चावल एक साथ दिया जा रहा है।
.
हितग्राहियों की सुविधा के लिए हर ग्राम पंचायत में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी रोजाना निगरानी कर वितरण में मदद कर रहे हैं। उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
हितग्राहियों को 30 जून तक का समय
जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार, ई-पॉस मशीन में बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए चावल का वितरण किया जा रहा है। हितग्राहियों को तीन महीने का चावल उठाने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है।
चावल के अलावा अन्य खाद्यान्नों का वितरण पहले की तरह ही होगा। जून का राशन जून में, जुलाई का जुलाई में और अगस्त का अगस्त में ही दिया जाएगा। यह व्यवस्था राज्य सरकार के निर्देश पर लागू की गई है।
Source link










