विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, कोनी में अवैध रिफिलिंग सेंटर पर छापा; 55 सिलेंडर जब्त

कोनी क्षेत्र में गुडाखू फैक्ट्री के सामने वाली गली में संचालित एक अवैध रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 03:39:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 03:39:04 PM (IST)

बिलासपुर में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़

HighLights

  1. कोनी क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 55 सिलेंडर जब्त
  2. आरोपी किराए के मकान में डेढ़ साल से चला रहा था गैस कालाबाजारी का कारोबार
  3. घरेलू सिलेंडरों से 5 किलो की टंकी भरकर हॉस्टल छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचता था

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। शहर में गैस कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। कोनी क्षेत्र में गुडाखू फैक्ट्री के सामने वाली गली में संचालित एक अवैध रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मौके से 55 खाली और भरे हुए गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी श्रवण साहू किराए के मकान में डंप यार्ड बनाकर पिछले डेढ़ साल से गैस का अवैध कारोबार कर रहा था। वह घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटी टंकियों में भरता था और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था।

खाद्य विभाग को मिली थी सूचना

खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि कोनी इलाके में गैस की अवैध रिफिलिंग कर कालाबाजारी की जा रही है। सूचना के आधार पर सहायक जिला खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी के नेतृत्व में टीम ने किराए के मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वहां बड़ी संख्या में सिलेंडर पाए गए।

naidunia_image

जांच में सामने आया कि आरोपी का मुख्य निशाना हॉस्टल में रहने वाले छात्र थे। वह 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर 5 किलो की छोटी टंकियों में भरता था और उन्हें छात्रों को सप्लाई करता था।

घनी आबादी वाले क्षेत्र में यह अवैध कारोबार पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। एक ही व्यक्ति के पास 55 सिलेंडर मिलने से गैस वितरण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग अब उन डिलीवरी बॉय और एजेंसियों की पहचान कर रहा है, जिनके जरिए आरोपी तक इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर पहुंचे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button