विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में अफीम खेती पर कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा कार्यालय का घेराव कर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप – Dhamtari News



धमतरी में कांग्रेस ने अवैध अफीम की खेती के विरोध में भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। दुर्ग जिले के समोदा गांव और बलरामपुर में अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और जमकर नारेबाजी की। धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता रत्नाबांधा रोड से भाजपा के विवेकानंद गली नंबर 4 स्थित जिला कार्यालय की ओर बढ़े। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने मार्ग में भारी बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी और धक्का-मुक्की भी हुई। जिम्मेदार लोगों पर हो कड़ी करवाई
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके शांतिपूर्ण विरोध को कुचलने के लिए अत्यधिक बल का प्रयोग किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है और पार्टी से जुड़े नेता आरोपियों को बचाने में लगे हैं। जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय के सामने यह प्रदर्शन किया गया। बिना सत्ता संरक्षण के संभव नहीं अफीम की खेती जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि समोदा गांव के एक फार्म हाउस में करीब 10 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह खेती भाजपा से जुड़े एक नेता के संरक्षण में की जा रही थी।चंद्राकर ने कहा कि बिना सत्ता के संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती संभव नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button