रायगढ़ में नाबालिग के साथ गैंगरेप: मेला से लौटाते समय आरोपियों ने रास्ता रोका, पीड़िता के दोस्त के साथ मारपीट की, आरोपी गिरफ्तार – Raigarh News
मेला देखकर घर लौट रही नाबालिग का रास्ता रोककर 4 बदमाशों ने दुष्कर्म किया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ मेला देखकर घर लौट रही थी। तभी चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही उसके दोस्त के साथ मारपीट भी किया गया। घटना के बाद
.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ पहाड़ लुड़ेग मेला देखने के लिए गई थी। रात में तकरीबन 12 बजे दोनों मेला देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
तभी पाखुट डैम के पास तोलगे के रहने वाले रमेश भोई, गुरूचरण प्रजा, संजय सिदार और विकास सिदार ने उनका रास्ता रोक लिया।
जब नाबलिग के दोस्त ने उनका विरोध किया, तो रमेश भोई, गुरूचरण प्रजा, संजय सिदार और विकास ने उसे लात-घूसों से जमकर पीटा।
इसके बाद चारो ने नाबालिग को जबरन डेम के पास ले गए और उसके साथ रमेश भोई, गुरूचरण और संजय सिदार ने दुष्कर्म किया। वहीं उनका साथी विकास सिदार ने उनका सहयोग किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकले।
लैलूंगा थाना क्षेत्र में गैंगरेप की घटना घटित हुई, आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार किया इसके बाद किसी तरह देर रात में पीड़िता अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। जहां उसके परिजन लैलूंगा थाना पहुंच कर घटना को लेकर शिकायत की।
मामले की सूचना पर पुलिस को मिलने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई और आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। जहां पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
आगे की कार्रवाई जारी है इस संबंध में SDOP धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पर आरोपियों की पहचान कर 12 घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया है।
आरोपियों ने रात 12 से 2 के बीच घटना को अंजाम दिया। मामले में आरोपियों से पूछताछ करते हुए उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
<










