दोस्त ने पैसे मांगे..लड़की ने 16 तोला सोना दे दिया: आरोपी ने मम्मी-पापा के नाम पर 4 बाइक ली; इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 40 लाख ठगे – Chhattisgarh News
दुर्ग जिले में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर उससे 40 लाख की ठगी की है। आरोपी ने युवती से अपने कारोबार के लिए पैसे मांगे। जिसके बाद युवती ने घर में रखा 16 तोला सोने की ज्वेलरी उठाकर दे दी। आरोपी ने युवती के मम्मी पापा के फिक्स डिपोजिट क
.
मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। आरोपी तुषार गोयल (21 साल) खुद को कपड़े का बहुत बड़ा व्यापारी बताता था और उसका घर आना जाना था, लड़की के परिवार वाले भी युवक को जानने लगे थे। इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए उसने ठगी की। गिरफ्तारी के बाद युवक ने बताया कि वह शानो शौकत की जिंदगी चाहता था।
आरोपी तुषार गोयल (21 साल)
ऐसे रचा ठगी का जाल
छावनी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी तुषार गोयल दुर्ग के शिक्षक नगर का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम के जरिए भिलाई की रहने वाली एक युवती से दोस्ती की। कुछ ही दिनों में उसने युवती और उसके परिवार का विश्वास जीत लिया।
आरोपी ने खुद को बड़े कपड़ा व्यापारी के रूप में पेश किया और कारोबारी कामकाज में पैसों की जरूरत बताकर उनसे सोने-चांदी के आभूषण और बैंक की फिक्स डिपॉजिट राशि हड़प ली।
जेवर के साथ एफडी के पैसे भी निकाले
युवती के पिता राजकुमार गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को झांसे में लेकर परिवार के सोने-चांदी के जेवर और उनकी पत्नी व उनके नाम पर की गई फिक्स डिपॉजिट राशि लगभग 26 लाख रुपए निकाल लिए।
आरोपी के कहने पर लड़की ने अपने घर में रखा सोना दे दिया था।
लाखों के जेवर और वाहन भी हड़पे
आरोपी ने युवती से आभूषण लेकर गिरवी रख दिए। इसमें 165 ग्राम सोने के जेवर शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपए आंकी गई है। ज्वेलरी में 2 नेकलेस, 2 चैन, 3 जेट्स अंगूठी, 4 चूड़ी, 3 लेडीज अंगूठी, एक मंगलसूत्र, कान के झुमके और टॉप्स, डायमंड पेंडल, नाक की नथनी आदि शामिल हैं।
चार 2 व्हीलर गाड़ी करवा ली फाइनेंस
इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती और उसके पिता के नाम से फाइनेंस कराकर चार दोपहिया वाहन भी खरीद लिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी ने धोखे से अन्य लोगों से कार दिलाने के नाम पर भी करीब 6.60 लाख रुपए की ठगी की है।
युवती के मम्मी पापा के नाम से आरोपी ने 4 गाड़ी भी ली थी।
पुलिस से बचने के लिए घर बदल देता था आरोपी
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 496/25 धारा 420 भादवि एवं 318(4) बीएनएस. के तहत प्रकरण दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचने लगातार किराए के मकान बदलता रहा।
टीम ने लगातार पतासाजी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर 165 ग्राम सोने-चांदी के जेवर, चार दोपहिया वाहन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
सोशल मीडिया फ्रॉड से रहें सतर्क
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी खुद को बड़ा व्यापारी बताकर शानो-शौकत से जिंदगी जी रहा था। लेकिन सच्चाई ये थी कि वह लोगों को झांसा देकर ठगी करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अन्य कई लोगों को भी इसी तरह शिकार बनाया है।
पुलिस ने आम नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बने रिश्तों में अंधा विश्वास करना खतरनाक साबित हो सकता है। किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी जानकारी और जांच जरूरी है।
…………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
रायपुर में डेंटल-कॉलेज के प्रोफेसर से 26 लाख की ठगी: स्कूटी रिपेयरिंग के बहाने वकील से साइबर फ्रॉड; 3 लोगों ने 40 लाख गंवाए
रायपुर में डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 26 लाख की ठगी की गई है। आरोपियों ने ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। फिर पैसे वसूल कर लिए। इसके अलावा एक वकील भी साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है। वकील से स्कूटी रिपेयरिंग के बहाने पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए। पढ़ें पूरी खबर…
Source link











