162 छात्राओं को साइकिलें मुफ्त दी – Kondagaon News
कोंडागांव| जिले में शनिवार को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत कुल 162 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10 नए कंप्यूटरों का भी शुभारंभ किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वीं की 107 छात्राओं को साइकिलें मिलीं। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामकोटपारा में 55 छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का लाभ मिला। कार्यक्रम में लता उसेंडी ने कहा, शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। बेटियों की शिक्षा से परिवार, समाज, राष्ट्र का विकास संभव है।
<
Follow Us








