विज्ञापन दें / सहयोग करें

पूर्व विधायक पुतला दहन के दौरान आग से बाल-बाल बचे: धमतरी में कांग्रेसियों ने PM-CM का पुतला फूंका, रामगोपाल की गिरफ्तारी का किया विरोध – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान पुतले में लगी आग अचानक भड़क गई, जिससे पूर्व विधायक लेखराम साहू बाल-बाल बच गए। पुतले की आग अचानक भड़की, बड़ा हादसा टला प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय आग अचानक तेज हो गई। कुरूद विधानसभा के पूर्व विधायक लेखराम साहू पुतले के सामने खड़े थे। आग लगते ही पुतला उनकी ओर गिरने लगा, लेकिन उन्होंने समय रहते पीछे हटकर खुद को बचा लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। EOW ने किया है रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने करोड़ों रुपये के कथित घोटालों के मामलों में गिरफ्तार किया है। उन पर 3,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले, 450 करोड़ रुपये के कोल लेवी वसूली मामले और 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि घोटाले में शामिल होने का आरोप है। बताया गया कि रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल से फरार थे और उन्होंने बीते बुधवार को EOW के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। कांग्रेस ने लगाया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उनका कहना है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल हमेशा जांच में सहयोग करने को तैयार थे, लेकिन उनकी खराब स्वास्थ्य स्थिति की अनदेखी कर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की गई। “लोकतंत्र की हत्या” बताया तारिणी चंद्राकर ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनके अनुसार, जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं या भाजपा जनहित के मुद्दों पर घिरती है, तब-तब कांग्रेस नेताओं के खिलाफ छापे और गिरफ्तारियां शुरू कर दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button