विज्ञापन दें / सहयोग करें

बस्तर में बाढ़…6 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला: इनमें महिलाएं-बच्चे, घर की छत पर फंसे थे, CRPF कैंप में घुसा पानी; 9 जिलों में अलर्ट – Chhattisgarh News

बस्तर के मंदार गांव में घर की छत पर फंसे 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में फंसे 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मंदार गांव के ये लोग घर की छत पर फंसे हुए थे। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें सुरक्

.

वहीं इससे पहले बीजापुर के भैरमगढ़ स्थित CRPF 165वीं बटालियन के मुख्यालय में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया। दंतेवाड़ा-जगदलपुर रोड पर बंजारीनघाट पर सड़क में पानी भर गया। छिंदगढ़ के कोकराल नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। सुकमा में लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 3 दिन कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद इन 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

कबीरधाम, बलौदाबाजार, रायपुर सहित सेंट्रल पार्ट के 9 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट है। उत्तरी हिस्से में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

बस्तर के मंदार गांव में घर की छत में फंसे लोगों को सेना के जवानों ने निकाला।

वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को रेस्क्यू किया गया।

हेलीकॉप्टर से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

छिंदगढ़ के कोकराल नदी में पुल के ऊपर पानी बह रहा है।

दंतेवाड़ा जगदलपुर रोड स्थित बंजारीनघाट सड़क पर पानी भर गया है।

बीजापुर के भैरमगढ़ स्थित सीआपीएफ के 165वीं बटालियन में पानी घुस गया।

बिलासपुर में मरही माता मंदिर के दर्शन के दौरान बाढ़ में बहने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बीजापुर में भी 2 बच्चियां बह गईं

झीरम में जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर सड़क के ऊपर से नाले का पानी बह रहा है।

बिलासपुर में बाढ़ में बहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

रायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई। बिलासपुर जिले में बाढ़ में बहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं पचपेड़ी थाना क्षेत्र के टांगर गांव में एक 12 साल का बच्चा एनीकट पार करते समय नदी में बह गया। इसके अलावा बीजापुर जिले में नाव पलटने से 2 बच्चियां लापता हैं।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

शहर बारिश

बारसूर 190 मिमी

बास्तानार 160 मिमी

गीदम 140 मिमी

दरभा 120 मिमी

बड़े बचेली 110 मिमी

लोहंडीगुडा 100 मिमी

पाली 100 मिमी

नानगुर 90 मिमी

जगदलपुर 40 मिमी

बीजापुर 60 मिमी

सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश, बिलासपुर में हल्की से मध्यम, दुर्ग-रायपुर में भी कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश रही।

MCB जिले के भरतपुर में बिजली गिरने से 8 भैंसों की मौत हो गई। अंबिकापुर में भी दोपहर आधे घंटे की तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले में भी पानी घुस गया। निचले इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक में पानी घुस जाने से लोग परेशान रहे।

वहीं तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 34.5°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C पेंड्रारोड और राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

MCB जिले के भरतपुर में बिजली गिरने से 8 भैंसों की मौत हो गई है।

रायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई। कई जगहों पर पानी जमा हो गया।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी बरसा

बेमेतरा जिले में अब तक 408.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से -49% कम है। महासमुंद (-20%) जिले में वर्षा सामान्य से काफी कम रही है, जिन्हें ‘क्षेत्र में वर्षा की कमी’ वाले क्षेत्रों में रखा गया है। सरगुजा जिले में भी 27% वर्षा की कमी दर्ज की गई है।

अन्य जिलों जैसे बस्तर, बेमेतरा, जगदलपुर में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। वहीं, बलरामपुर जिले में 1257.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 71% अधिक है। जांजगीर जिले में भी 24% अधिक बारिश हुई है।

जानिए इसलिए गिरती है बिजली

दरअसल, आसमान में विपरीत एनर्जी के बादल हवा से उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं। ये विपरीत दिशा में जाते हुए आपस में टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण से बिजली पैदा होती है और वह धरती पर गिरती है।

आकाशीय बिजली पृथ्वी पर पहुंचने के बाद ऐसे माध्यम को तलाशती है जहां से वह गुजर सके।

अगर यह आकाशीय बिजली, बिजली के खंभों के संपर्क में आती है तो वह उसके लिए कंडक्टर (संचालक) का काम करता है, लेकिन उस समय कोई व्यक्ति इसकी परिधि में आ जाता है तो वह उस चार्ज के लिए सबसे बढ़िया कंडक्टर का काम करता है।

जयपुर में आमेर महल के वॉच टावर पर हुए हादसे में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

आकाशीय बिजली से जुड़े कुछ तथ्य जो आपके लिए जानना जरूरी

  • आकाशीय बिजली का तापमान सूर्य के ऊपरी सतह से भी ज्यादा होता है। इसकी क्षमता तीन सौ किलोवॉट मतलब 12.5 करोड़ वॉट से ज्यादा चार्ज की होती है।
  • यह बिजली मिली सेकेंड से भी कम समय के लिए ठहरती है।
  • यह मनुष्य के सिर, गले और कंधों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।
  • दोपहर के वक्त इसके गिरने की आशंका ज्यादा होती है।

आकाशीय बिजली से जुड़े मिथ

  • आकाशीय बिजली के एक चीज पर 2 बार नहीं गिरती।
  • रबर, टायर या फोम इससे बचाव कर सकते हैं।
  • अगर कोई नाव चला रहा हो तो बाहर आ जाना चाहिए।
  • लम्बी चीजें आकाशीय बिजली से बचाव करती हैं।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button