विज्ञापन दें / सहयोग करें

एयर इंडिया के एक और प्लेन में दिक्कत, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंड

Air India flight San francisco to Mumbai: एयर इंडिया के एक और प्लेन में दिक्कत आ गई है. सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई. इसकी वजह से मंगलवार सुबह प्लेन को कोलकाता में लैंड करवाना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं. यात्रियों और केबिन क्रू को फ्लाइट से उतारा जा चुका है.

एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी. यह प्लेन भी बोइंग कंपनी का था. बोइंग 777-200LR वर्ल्डलाइनर 17 जून की रात कोलकाता पहुंचा था. इसे मुंबई के लिए रात करीब 2 बजे निकलना था, लेकिन इंजन में तकनीकी दिक्कत की वजह से टेकऑफ में काफी देरी हुई. जब इंजन की दिक्कत ठीक नहीं हुई तो सुबह करीब 5.20 बजे सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया. 

अपडेट जारी है…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button