विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर के गोट गांव में फूड पाइजनिंग से पांच बच्चों की मौत, कई ग्रामीण गंभीर

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के गोट गांव में सामूहिक भोजन के बाद फूड पाइजनिंग से पांच मासूम बच्चों की मौत की घटना सामने आई है। वहीं कई बच्चे और ग्रामीण बीमार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक भोजन के बाद कुछ ही देर में लोगों की हालत बिगड़ने लगी थी, उन्हें उल्टी, दस्त और चक्कर आने लगे थे।

Publish Date: Fri, 24 Oct 2025 08:58:51 AM (IST)

Updated Date: Fri, 24 Oct 2025 11:52:45 AM (IST)

ग्रामीणों का किया जा रहा है इलाज।

HighLights

  1. स्वास्थ्य विभाग की टीमें बीमार लोगों की उपचार में जुटी।
  2. संदिग्ध भोजन का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
  3. पांच बच्चों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल।

नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत डूंगा के गोट गांव में गुरुवार को छट्ठी समारोह के सामूहिक भोज के बाद फूड पाइजनिंग से पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। कई ग्रामीण और बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, छट्ठी समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन किया। कुछ ही घंटों के भीतर लोगों में उल्टी, दस्त, चक्कर आने के साथ ही बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।

दुर्गम क्षेत्र होने के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना काफी मुश्किल रहा। तब तक पांच बच्चों को मौत हो चुकी थी, कई अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गए। नारायणपुर जिला अस्पताल और भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र की टीमें तत्काल गोट गांव भेजी गईं।

भोजन के सैंपल फूड लैब भेजे गए

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि स्वास्थ्य अमला घटनास्थल पर उपचार कर रहा है। प्रारंभिक जांच में फूड पाइजनिंग को संभावित कारण बताया जा रहा है। भोजन के सैंपल फूड लैब में परीक्षण को भेजा गया है, ताकि वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। पांच बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button