विज्ञापन दें / सहयोग करें

Fire in house: वसुंधरा कॉलोनी में सूने मकान में लगी आग, बैग में रखे 5 लाख रुपए और सामान जलकर खाक | Fire in house: 5 lakh rupees burnt from fire

सुधाकर सिंह उर्फ चुन्नु गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा विहार कॉलोनी में किराए के मकान (Fire in house) में रहता है। वह ठेकेदारी करता है। 11 अप्रैल की दोपहर 3 बजे निजी काम से सुधाकर घर से बाहर गया था। इधर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। घर में ताला बंद था।

लगभग 4 बजे मकान मालिक विजय लाल ने सुधाकर को मोबाइल से जानकारी दी कि तुम्हारे घर में आग लग गई है। सूचना पर वह घर पहुंचा। घर के एक रूम में आग (Fire in house) लगी थी। इस पर उसने घर के पीछे लगे नल के पानी से आग बुझाई। जब वह कमरे में गया तो वहां रखे कपड़े, सामान एवं एक बैग में रखे करीब 5 लाख रुपए जलकर खाक हो गए थे।

यह भी पढ़ें

PDS rice scam: पीडीएस का 44 क्विंटल चावल किया गबन, जनपद उपाध्यक्ष की पत्नी समेत 5 लोगों पर हुई एफआईआर

Fire in house: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

सुधाकर सिंह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। किसी के द्वारा मकान में आग (Fire in house) लगा दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button