विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में लकड़ी गोदाम में भड़की आग VIDEO: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू – Raipur News


राजधानी रायपुर के फाफाडीह के एक पुराने लकड़ी के गोदाम में बुधवार शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम कई सालों से बंद पड़ा था। अचानक गोदाम से आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और आसपास के इलाके में धुआं

.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। एहतियातन पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी।

गंज थाना क्षेत्र के इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button