विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव NHM में वित्तीय अनियमितता, दो अधिकारियों पर कार्रवाई: ‘श्रृंगार दान’ खरीदी में गड़बड़ी, जांच के बाद DPM-DAM की सेवा समाप्त – Kondagaon News



छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत वित्तीय गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी के मामले में कार्रवाई की गई है। राज्य कार्यालय ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) भावना महलवार और जिला लेखा प्रबंधक (DAM) शीतल कुमार तावकर की संविदा सेवा तुरंत समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच हुई खरीदी और निविदा प्रक्रिया की जांच के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला विधानसभा में उठने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के वित्त नियंत्रक की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने विभिन्न योजनाओं और खरीदी प्रक्रियाओं की गहन जांच की और अपनी रिपोर्ट राज्य कार्यालय को सौंपी। अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी का आरोप जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला लेखा प्रबंधक (DAM) और जिला प्रशिक्षण समन्वयक (DTC) ने नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। उन्होंने कई काम बिना नियमों के किए, जिसे गंभीर वित्तीय अनियमितता माना गया है। रिपोर्ट में विशेष रूप से ‘श्रृंगार दान (नई पहल किट)’ की खरीदी और वितरण संबंधी कार्यों में गड़बड़ी पाई गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा क्रय प्रक्रिया में नियमों का पूर्ण पालन नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त, भंडार शाखा में स्टॉक पंजी के संधारण, अभिलेखों के रख-रखाव और भौतिक सत्यापन में भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। राज्य कार्यालय ने इन दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि, उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया। इसके बाद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मानव संसाधन नीति-2018 की कंडिका 34.3 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों की संविदा सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग में हुई इस कार्रवाई को कोंडागांव जिले में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण अनुशासनात्मक कार्रवाई माना जा रहा है। अब विभागीय स्तर पर जांच रिपोर्ट में उल्लेखित अन्य बिंदुओं और जिम्मेदारियों को लेकर भी आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button