विज्ञापन दें / सहयोग करें

अवैध शराब की शिकायत पर बाप-बेटे ने धमकाया: बलौदाबाजार में ग्रामीणों ने पिता को पीटा, बेटे की तलाश में जुटी पुलिस – baloda bazar News



बलौदाबाजार के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित काटगी गांव में अवैध शराब की शिकायत करने वाले ग्रामीणों को हथियार दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। रात करीब 10 बजे आदतन बदमाश भागवत थवई और उसके पिता संतोष थवई ने गांव में घुसकर हथियार लहराए, जिससे दहशत फैल गई। यह घटना एक दिन पहले हुई जनसुनवाई से जुड़ी है। जनसुनवाई के दौरान महिला कमांडो और ग्रामीणों ने इन्हीं बाप-बेटे के खिलाफ अवैध शराब बेचने की शिकायत की थी। शिकायत से नाराज होकर दोनों ने रात में गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों को हथियार दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने एक ग्रामीण की पिटाई भी की, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पिटाई की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए और बाप-बेटे का पीछा करने लगे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आदतन बदमाश भागवत थवई मौके से भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की हालांकि, उसके पिता संतोष थवई ग्रामीणों के हाथ लग गए, जिनकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह कसडोल, पलारी और भाटापारा सहित आसपास के थानों की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फरार आरोपी तलाश जारी उन्होंने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामला शांत कराया। एडिशनल एसपी ने बताया कि भागवत थवई आदतन बदमाश है और अपने पिता के साथ मिलकर ग्रामीणों को धमका रहा था। पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपी भागवत की तलाश जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button