विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में पुलिस चेकिंग में फर्जी IB अधिकारी पकड़ाया: तेज रफ्तार एक्टिवा चलाते पुलिस ने रोका था, चालान से बचने दिखा रहा था धौंस – Raipur News

यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। 

रायपुर पुलिस चेकिंग में एक फर्जी IB अधिकारी गिरफ्तार हुआ है। जो चालान से बचने के लिए फर्जी आई कार्ड दिखाकर धौंस जमा रहा था। पुलिस को शक हुआ तो आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपी ने सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़

.

पुलिस अपनी जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त की रात चंदनडीह चौक नदंनवन जीई रोड के पास चेंकिग कार्यवाही के दौरान एक एक्टीवा सवार अपने वाहन को तेज गति एंव लापरवाही पुर्वक चला रहा था। जिसे रूकवाया गया नाम पता पुछने पर अपना नाम विशाल कुमार पिता राजीव कुमार (उम्र 29 साल) बताया। निवासी श्रीनिवास रेजीडेंसी नर्मदापुरम रोड डी मार्ट के पास भोपाल म0प्र0 हालपता टैगोर नगर शेख सलीम के मकान में टिकरापारा रायपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां पर रहना बताया।

आरोपी को थाने लाकर ID कार्ड की जांच की गई। जो फर्जी निकला।

चालान करते समय दिखाया रौब

पुलिस ने जब चालान करने लगी तब आरोपी ने अपने आप को इंटेलीजेंस ब्युरो (I.B) में सहायक केन्द्रीय खुफिया अधिकारी बताते हुए एक ID CARD दिखाया। जिसमे भारत सरकार गृह मंत्रालय लिखा हुआ था। फिर आरोपी रौब झाड़ने लगा। जब पुलिस को शक हुआ तो आरोपी को थाने लाकर ID कार्ड की जांच की गई। जो फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जलसाजी के तहत अपराध दर्ज किया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button