विज्ञापन दें / सहयोग करें

Europe: ट्रक से 12 टन किटकैट चॉकलेट बार चोरी, इटली से पोलैंड में नहीं पहुंचा माल

यूरोप में पिछले हफ्ते 12 टन किटकैट चॉकलेट बार गायब हो गए। स्विस फूड कंपनी नेस्ले ने शनिवार को बताया कि चॉकलेट ले जा रहा ट्रक चोरी हो गया।

किटकैट ने कहा कि उसका ट्रक 4,13,793 चॉकलेट बार लेकर मध्य इटली से यूरोप में आपूर्ति के लिए निकला था। लेकिन यह ट्रक पोलैंड में अपने तय अंतिम गंतव्य तक नहीं पहुंचा। ट्रक और उसमें मौजूद सामान अभी तक नहीं मिला है। किटकैट को नेस्ले बनाती है। 

हालांकि, नेस्ले ने यह नहीं बताया कि ट्रक कहां से गायब हुआ।

ये भी पढ़ें: फ्रांस में बैंक ऑफ अमेरिका के बाहर बम हमले की साजिश नाकाम; एक संदिग्ध गिरफ्तार, दूसरा फरार

एक अलग बयान में किटकैट ने कहा कि गायब हुए चॉकलेट बार को एक खास बैच कोड के जरिये ट्रैक किया जा सकता है। जो भी व्यक्ति इन चोरी हुई चॉकलेट के बैच नंबर को स्कैन करेगा, उसे किटकैट से संपर्क करने के निर्देश मिलेंगे।

किटकैट ने कहा कि भले ही चोरों की पसंद अच्छी है। लेकिन कार्गो चोरी सभी तरह के कारोबार के लिए बढ़ती हुई समस्या बनती जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button