विज्ञापन दें / सहयोग करें

भूपेश सरकार के दौरान नेशनल हेराल्ड को 4.24 करोड़ रुपये का विज्ञापन, कार्रवाई करेगी साय सरकार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रश्न पूछा कि वर्ष 2019-20 से 2025-26 के बीच नेशनल हेराल्ड और ‘नवसृजन’ को विज्ञापन मद से कितनी र …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 08:19:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 08:31:17 AM (IST)

भूपेश बघेल की फाइल फोटो।

HighLights

  1. 2019 से 2023-24 तक नेशनल हेराल्ड को 4.24 करोड़ का भुगतान किया गया
  2. इसके साथ ही सरकार द्वारा ‘संडे नवजीवन’ को 3.06 करोड़ का भुगतान किया गया
  3. सीएम ने ‘परीक्षण’ कराने की बात कही तो चंद्राकर ने ठोस जांच कराने की मांग की

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया। उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार में विज्ञापनों के आवंटन और उनकी वैधता पर सवाल उठाए। विधायक शुक्ला ने प्रश्न पूछा कि वर्ष 2019-20 से 2025-26 के बीच नेशनल हेराल्ड और “नवसृजन” को विज्ञापन मद से कितनी राशि दी गई।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 2019 से 2023-24 तक नेशनल हेराल्ड को 4.24 करोड़ का भुगतान किया गया। इसके तत्कालीन प्रबंधनकर्ता पवन कुमार बंसल हैं। ‘संडे नवजीवन’ को 3.06 करोड़ का भुगतान किया गया।

सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इन्हें कोई विज्ञापन नहीं दिया। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन छत्तीसगढ़ में नहीं होने के बावजूद किस नीति के तहत इतनी राशि जारी की गई? सीएम ने ‘परीक्षण’ कराने की बात कही तो चंद्राकर ने ठोस जांच कराने की मांग की।

कब कितने रुपये दिए

  • 2019-20 : 34 लाख रुपये
  • 2020-21 : 58 लाख रुपये
  • 2021-22 : 68 लाख रुपये
  • 2022-23 : 1.28 करोड़ रुपये
  • 2023-24 : 1.36 करोड़ रुपये


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button