लोरोघाट में तेज रफ्तार बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराया, दुलदुला थाना प्रभारी ने समय रहते बचाई जान
बुधवार शाम करीब 6 बजे लोरोघाट के नीचे एक तेज रफ्तार बाइक सवार खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे मूर्छित होकर गिर पड़ा। घटना के समय गश्त पर निकले दुलदुला थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहू की तत्परता ने युवक की जान बचा ली।
पेट्रोलिंग के दौरान जब थाना प्रभारी साहू लोरोघाट के पास पहुंचे, तो उन्होंने सड़क किनारे बेहोश पड़े युवक को देखा। उन्होंने तुरंत अपनी टीम के सहयोग से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचित किया। जिला अस्पताल से बुधवार की रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बारोझरिया निवासी सचिता नंद के रूप में हुई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहू की तत्परता और इंसानियत भरे कदम की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। यदि समय पर मदद नहीं मिलती, तो युवक की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। वही थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है की बाइक चलाते समय हेलमेट और कर चलते समय सीट बेल्ट जरूर लगाए।












