विज्ञापन दें / सहयोग करें

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या: कोरबा में खुद थाने पहुंचकर बोला- मैंने पत्नी को मार डाला, तीन बच्चे बेसहारा – Korba News



कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में चरित्र संदेह को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह बरहामुड़ा धरसापारा गांव की है। हत्या के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतका पूर्णिमा यादव (32) गुरुवार सुबह मजदूरी और घरों में काम करके घर लौटी थीं। इसी दौरान पति रामाशंकर यादव से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर किए कई वार हमले में पूर्णिमा यादव के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका और आरोपी के तीन छोटे बच्चे हैं। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पत्नी के चरित्र पर करता था शक ग्रामीणों और पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी रामाशंकर यादव अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्णिमा मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं, जबकि आरोपी शराब का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। हत्या के बाद सीधे थाने पहुंचा आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद रामाशंकर यादव सीधे पाली थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर बरहामुड़ा धरसापारा गांव पहुंची। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ में चरित्र संदेह के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button