विज्ञापन दें / सहयोग करें

पैसों की कमी के चलते नहीं कर पाया था मां का दशाकर्म, मन में थी टीस, शराबी पिता ने की अनसुनी तो उतार दिया मौत के घाट

पैसों की कमी की वजह से सामाजिक रूप से होने वाला दशकर्म एवं अन्य संस्कार नही हो पाया था। इसकी वजह से आरोपित काफी दुखी रहता था और अंदर ही अंदर उसे ये बा …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:12:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 09:13:38 PM (IST)

पिता की हत्‍या करने वाला पकड़ाया।

HighLights

  1. मां का सामाजिक तरीके से नहीं हो पाया था यह अंतिम क्रियाकर्म।
  2. मां की मौत के साल भर बाद भी दशकर्म नहीं होने से व्यथित था।
  3. बेटे ने बंटवारे के रूप में पिता से अपने हिस्से की जमीन मांगी।

नईदुनिया न्यूज,सीतापुर। पिता-पुत्र के बीच हुए घरेलू विवाद से आक्रोशित पुत्र ने पिता की पीट -पीटकर हत्या कर दी।पिता की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पुत्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उक्त घटना चौकी केरजु के ग्राम कुनमेरा में शुक्रवार रात की है। जहां गुढ़ीपारा निवासी बुजुर्ग रामविलास सिंह को उसके बड़े बेटे धरम सिंह ने घरेलू विवाद पर आक्रोशित होकर हत्या कर दी। इस घटना की मुख्य वजह आरोपित की माता का मृत्यु के बाद सामाजिक रूप से होने वाला अंतिम क्रियाकर्म नही होना बताया जा रहा है।

आरोपित धरम सिंह की मां की मृत्य पिछले साल हो गई थी। इसका अंतिम संस्कार के बाद पैसों की कमी की वजह से सामाजिक रूप से होने वाला दशकर्म एवं अन्य संस्कार नही हो पाया था। इसकी वजह से आरोपित काफी दुखी रहता था और अंदर ही अंदर उसे ये बात सताये जा रही थी।

उसने इस संबंध में कई बार अपने पिता से बात की और मां के दशकर्म को संपन्न करने का अनुरोध किया।पर हमेशा नशे में धुत रहने वाला शराबी पिता ने इसे कभी गंभीरता से नही लिया। मां की मौत के साल भर बाद भी दशकर्म नहीं होने से व्यथित पुत्र ने बंटवारे के रूप में पिता से अपने हिस्से की जमीन मांगी। ताकि वो अपने हिस्से का जमीन बेचकर अपनी मां का सामाजिक रीतिरिवाजों के साथ दशाकर्म क्रिया संपन्न कर सके।

लेकिन पिता राजी नही हुए जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया और आक्रोश में आकर बेटे ने पीट पीटकर पिता की हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के छोटे बेटे करम सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने धारा 103(3) के तहत पिता की हत्या के जुर्म में आरोपी धरम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी राजेश्वर दास महंत, आरक्षक दिलसुख शामिल थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button