पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ में ड्रग्स तस्करी… 3 पैडलर गिरफ्तार, नशे के दलदल में नाबालिग लड़कियां भी, हो चुकी है एक की मौत
पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर ड्रग्स लेते हुए कुछ युवकों और लड़कियों के वीडियो वायरल हुए थे। इसकी जांच की गई। इसमें पुरानीबस्ती इलाके के चंदन सोनकर, रितेश सोनी, शिवम धीवर, तैफिउद्दीन को पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ स्थानों पर छापा मारा, लेकिन ड्रग्स नहीं मिला। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ ही 2-2 लाख का बाउंडओवर भी किया गया है। इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों को भी पकड़ा था। नशा छोड़ने के लिए उनके परिजनों के साथ नाबालिगों की काउंसलिंग भी कराई गई।
Source link
Follow Us











