विज्ञापन दें / सहयोग करें

Drinking Water Crisis : मोटर पंप को सुधारने रायपुर से इंजीनियरों की टीम देर से पहुंची, दूसरे दिन भी नहीं खुले नल

Motor Pump Defective : लगभग 40 हजार की जनसंख्या वाले बालोद शहर में मंगलवार को भी पानी की किल्लत रही। फिल्टर प्लांट के दो मोटर पंप खराब होने के बाद सोमवार की रात में मोटर पंप खरीद कर ला चुके थे, लेकिन इसे पाइपलाइन जोडऩे रायपुर से इंजीनियर की टीम मंगलवार शाम 5 बजे पहुंची। इसके बाद काम शुरू कर दिया या है। इसलिए मंगलवार शाम को भी शहरवासियों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। नगर पालिका ने शहर में चार टैंकरों के भरोसे पानी सप्लाई कर रही थी, जो पर्याप्त नहीं है। हालांकि कई लोगों ने निजी बोर से पानी की व्यवस्था की थी। शहर में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में विपक्षी पार्षदों ने जमकर विरोध किया और व्यवस्था जल्द सुधारने की मांग की।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button