विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर भाजपा में एल्डरमैन नियुक्ति पर असंतोष: कार्यकर्ता की नाराजगी सोशल मीडिया पर आई सामने, जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी मंच पर रखें बात – Surajpur News



सूरजपुर जिले में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। कई पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुद को उपेक्षित बताए जाने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद जिले की राजनीति में यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टों में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों तक संगठन के लिए समर्पित होकर काम करने के बावजूद उन्हें सम्मान और जिम्मेदारी नहीं मिली। इससे जमीनी कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ा है। जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी मंच पर रखें अपनी बात भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि एल्डरमैन की नियुक्तियां पार्टी की तय प्रक्रिया के तहत की गई हैं। उन्होंने बताया कि संगठन के सभी निर्णय विचार-विमर्श के बाद लिए जाते हैं। उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं से अपील की कि यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने के बजाय पार्टी के अधिकृत मंच पर अपनी बात रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता संगठन के हित में मिलकर कार्य करेंगे। कांग्रेस ने साधा निशाना कांग्रेस प्रवक्ता आर.के. ओझा ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर का असंतोष अब सार्वजनिक हो गया है। उनके अनुसार, यह भाजपा में बढ़ती गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का संकेत है। ओझा ने कहा कि जब पार्टी के अपने कार्यकर्ता ही निर्णयों से संतुष्ट नहीं हैं, तो इससे संगठन की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर उठे विवाद के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजरें भाजपा नेतृत्व पर टिकी हैं कि वह नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने और विवाद को शांत करने के लिए क्या कदम उठाता है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button