डिजिटल क्रॉप सर्वे…किसानों को मिलेगा योजनाओं का फायदा: रायपुर में 30 सितंबर तक चलेगा सर्वे, खेती में नई तकनीक का बढ़ेगा उपयोग – Tilda News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य चल रहा है। यह सर्वे 15 अगस्त से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे से खेती में नई तकनीक का उपयोग बढ़ेगा।
.
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में अधिकारी क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। अपर कलेक्टर नम्रता जैन ने मोहंदी का दौरा किया। अभिलाष पैकरा ने छतौना और नवीन ठाकुर ने मंगसा का निरीक्षण किया। एडीएम कीर्तिमान सिंह राठौर ने मेहरसखा में सर्वे कार्य देखा।
एसडीएम नंदकिशोर चौबे ने ग्राम नकटी का दौरा किया। रवि सिंह ने छाटा और आशुतोष देवांगन ने ग्राम अडसेना का निरीक्षण किया। तहसीलदार भी अपने प्रभार क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण कर रहे हैं।
फसल स्थिति का आकलन
एसडीएम आशुतोष देवांगन ने कहा कि, इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आकलन करना है। इससे किसानों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सकेगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे से खेती में नई तकनीक का उपयोग बढ़ेगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और कार्य में पारदर्शिता आएगी।
Source link











