विज्ञापन दें / सहयोग करें

DIG ने डायल-112 की तत्परता परखी: पुलिस टीम 5 मिनट में मौके पर पहुंची, कहा-इमरजेंसी में बिना संकोच सेवा का उपयोग करें – Surajpur News



सूरजपुर जिले में आपातकालीन सेवा डायल-112 की कार्यक्षमता और रिस्पांस टाइम का परीक्षण किया गया। डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने खुद झगड़ा-विवाद की सूचना देकर इस प्रणाली का औचक निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम महज 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंची टीम की तत्परता, सतर्कता और कार्रवाई की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। परीक्षण के दौरान डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया संतोषजनक पाई गई, जिससे सेवा की प्रभावशीलता साबित हुई। डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि डायल-112 सेवा के माध्यम से जिले में लोगों को समय पर मदद पहुंचाई जा रही है और इसकी नियमित निगरानी भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच डायल-112 सेवा का उपयोग करें। इससे त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी और आपातकालीन स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button