विज्ञापन दें / सहयोग करें

डायमंड ध्रुव ने UPSC परीक्षा की पास, 623वीं रैंक हासिल: 25 साल की उम्र में DSP से बने IPS, धमतरी के रहने वाले हैं – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के डायमंड सिंह ध्रुव ने 25 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 623वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से वे अब भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले डायमंड सिंह ध्रुव ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, जिसके बाद उनका चयन डीएसपी पद पर हुआ था। CGPSC में चयन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएं हाल ही में पूरी हुई थीं। उनकी पोस्टिंग होनी बाकी थी। डायमंड सिंह ध्रुव मगरलोड विकासखंड के ग्राम परसवानी के निवासी हैं। उनके पिता बलराम सिंह ध्रुव मगरलोड जनपद पंचायत में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। उनकी माता एक शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी, जिसने डायमंड को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। JNU से मास्टर डिग्री डायमंड का जन्म 10 मई 2000 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 1 से 5) सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मगरलोड से प्राप्त की। इसके बाद, कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई रेडीयंट्स पब्लिक स्कूल रायपुर से पूरी की। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से स्नातक और पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मास्टर डिग्री हासिल की। कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया अपनी तैयारी के बारे में डायमंड सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया, बल्कि टेस्ट सीरीज पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों में भी रुचि है। डायमंड सिंह का 5वां अटेंप्ट था उन्होंने बताया कि CGPSC और UPSC को मिलाकर यह उनका पांचवां प्रयास था, जिसमें उन्हें UPSC में सफलता मिली। तैयारी के दौरान ही उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत की।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button