विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में बच्चों को पढ़ाया: फलों, रंगों और जानवरों के नाम पूछे, प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर – Dhamtari News



धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने डुबान प्रभावित ग्राम उरपुटी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे प्रशासनिक समीक्षा के साथ-साथ बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में प्रारंभिक शिक्षा, पूरक पोषण आहार, नाश्ता व्यवस्था और खेल आधारित शिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। आंगनबाड़ी पहुंचने पर बच्चों ने छत्तीसगढ़ का राजगीत “आरपा पैरी के धार” पेश कर कलेक्टर का स्वागत किया। बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर कलेक्टर ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों से फलों, रंगों और जानवरों के नाम पूछे, जिस पर बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए। पोषण स्तर की जानकारी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बच्चों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड, नियमित वजन मापन और पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने कुपोषण मुक्त अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। बच्चों को खिलौने और मिठाइयां दीं गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बच्चों को व्यक्तिगत पानी की बोतल रखने के लिए प्रेरित करने और हाथ धोने व स्वच्छता की आदत विकसित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को खिलौने और मिठाइयां भी दीं। प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि डुबान प्रभावित क्षेत्र में भी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना प्रशंसनीय है। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य के लिए स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त पीढ़ी तैयार हो सके।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button