विज्ञापन दें / सहयोग करें

विकसित भारत: संकल्प से सिद्धि तक” कार्यशाला आयोजित, जनकल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प

जशपुर/कुनकुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” के निर्माण के संकल्प को मजबूत करते हुए कुनकुरी के मंगल भवन में “संकल्प से सिद्धि तक” मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बुधवार की शाम 5 बजे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जशपुर जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने बताया कि कार्यशाला में कुनकुरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर केशर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुदबल राम यादव सहित मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यशाला में सभी ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी और “विकसित भारत” का सपना साकार किया जाएगा।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button