विज्ञापन दें / सहयोग करें

डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार: लोरमी में कहा- कांग्रेस ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, पुलिस को धमकी दी – Mungeli News



रायपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। लोरमी दौरे पर पहुंचे साव ने कहा कि भाजपा शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करने जा रही थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लाठियां और झंडे लेकर पहुंचे थे और जानबूझकर विवाद की स्थिति पैदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं स्वीकार नहीं की जा सकतीं। पुलिस को धमकाने का लगाया आरोप डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता पुलिस अधिकारियों को धमकाते हुए कह रहे थे कि “सरकारें आती-जाती रहती हैं, हम देख लेंगे।” उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। घेराव के दौरान हुआ था विवाद गौरतलब है कि रायपुर में कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। दीपक बैज ने किया था थाने में धरना घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर के खम्हारडीह थाने में करीब 18 घंटे तक धरना दिया। धरना समाप्त करते हुए उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का लिखित आश्वासन दिया है, जिसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button