विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में दंतैल हाथी जंगल छोड़कर पहुंचा मैदानी इलाके में: एक रात में 20 किमी की दूरी तय कर 10 गांव पार किए,फसलों को नुकसान – Dhamtari News

धमतरी जिले में एक दंतैल हाथी ने जंगल छोड़कर मैदानी इलाके में घुसा

धमतरी जिले में एक दंतैल हाथी ने जंगल छोड़कर मैदानी इलाके में प्रवेश कर लिया है। हाथी ने रातों-रात करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की। यह पहली बार है जब हाथी मैदानी इलाके में आया है।

.

हाथी सिंगपुर से होते हुए धमतरी शहर के पास ग्राम भोयना के जंगल में था। वहां वन विभाग ड्रोन से निगरानी कर रहा था। अब हाथी कुरूद ब्लॉक के बिजनापुरी, सेंचुआ बगदेही और रिवागहन गांव में विचरण कर रहा है। इस दौरान उसने कई खेतों में लगी धान की रोपाई को नुकसान पहुंचाया है।

गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि में हाथी जंगल से निकलकर धमतरी वन परिक्षेत्र होते हुए करीब 20 गांवों को पार कर गया। वन विभाग को सुबह तक हाथी के स्थान परिवर्तन की जानकारी नहीं मिली। ग्रामीणों ने खेतों में हाथी के पैरों के निशान देखकर वन विभाग को सूचित किया।

वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथी के पास न जाने की हिदायत दी है। ग्रामीण सुरक्षा के लिए अपने घरों में रह रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की निगरानी कर रही है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button