छत्तीसगढ़ में बस किराया 75 प्रतिशत तक बढ़ने की मांग, परिवहन मंत्री ने कहा फैसला कभी भी
बस आनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान आयोजित बैठक में फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने साधारण यात्री बसों के किराए में 75 प्रतिशत और डीलक्स बसों के किराए में 30 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग रखी।
फेडरेशन ने साथ ही 11 मार्च 2025 को जारी संशोधित अधिसूचना को निरस्त करने का अनुरोध किया। परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने मांग पर कहा कि फैसला कभी भी लिया जा सकता है।
Follow Us













