विज्ञापन दें / सहयोग करें

बेमेतरा में सेवा सहकारी समिति के लिए भवन की मांग: ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन, बोले- भंडारण की नहीं है व्यवस्था – Bemetara News



बेमेतरा जिले के ग्राम गांगपुर के किसानों ने खाद और कृषि सामग्रियों के भंडारण के लिए भवन की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया है। ग्राम गांगपुर (ब) में हाल ही में ‘सेवा सहकारी समिति मर्यादित गांगपुर’ (पंजीयन क्रमांक 488) का गठन किया गया है। लेकिन समिति के पास खुद का कार्यालय और गोदाम नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में किसानों को खाद, बीज और अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए कंतेली स्थित पुरानी समिति तक जाना पड़ रहा है। भंडारण की नहीं है व्यवस्था डीएपी समेत अन्य उर्वरकों के सुरक्षित भंडारण के लिए गांव में कोई उचित स्थान नहीं है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम में स्थित शासकीय रीपा भवन को अस्थायी रूप से समिति के संचालन के लिए उपलब्ध कराया जाए। किसानों का कहना है कि जब तक समिति का खुद का भवन नहीं बन जाता, तब तक रीपा भवन का उपयोग एक बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था साबित हो सकता है। इससे गांव में ही किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button