विज्ञापन दें / सहयोग करें

धक्का देने से हुई मौत, 2 साल बाद 4 पकड़े गए – Mahasamund News

.

सरायपाली क्षेत्र के शिशुपाल पर्वत में दो साल पहले मिली एक लाश के मामले में पुलिस ने जांच के बाद 4 आरोपियों के विरूद्ध बलौदा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मृतक को झरने में नहाने के दौरान धक्का देकर गिराया था जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई 2023 को सूचक सुरेश कुम्हार पिता स्व. अलेख कुम्हार (52) अमलीपदर थाना बलौदा जिला महासमुंद ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि 24 जुलाई 2023 को ग्राम अमलीपदर के सूचक व ग्रामीणों ने शिशुपाल पहाड़ की ओर लकड़ी बीनने के दौरान काशी पठार झरना के नीचे पत्थरों के बीच में एक आदमी को फंसा देखा है।

इसके बाद पुलिस ने मैाके पर पहुंचकर एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षतविक्षत हालत मिला था। मृतक का सिर कुचला हुआ था। उसकी पहचान नहीं हुई थी। जांच के दौरान चौकी भंवरपुर थाना बसना में ओमकेश्वर सिदार पिता दौलतराम सिदार (22 वर्ष) निवासी बुटीपाली के गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराने वाले सूचक दौलतराम सिदार व परिजनों ने मृतक की पहचान की।

मृतक के छोटे भाई अमित सिदार ने परिजनों को बताया कि उसको अजय साहू निवासी पीपर भावना ने एक फोन रिकार्डिंग भेजा है, जिसमें ओमकेश्वर सिदार शिशुपाल पर्वत में मनहरण साहू अनिल पटेल, संजय साहू, हेमकुमार साहू के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था। जहां उसे उन लोगों ने मार दिया। इसके बाद पुलिस ने संदेही मनहरण साहू, अनिल पटेल, संजय साहू, हेमकुमार साहू से पूछताछ की, जिस पर मनहरण साहू ने अपनी बहन के साथ मृतक ओमकेश्वर सिदार का अफेयर होने की जानकारी दी। इस बात पर शिशुपाल पर्वत में गाली गलौज झगड़ा होने के कारण नहाने के दौरान गुस्से में धक्का देने से वह झरने से नीचे गिरा गया और उसकी मौत हो गई। अनिल पटेल, संजय साहू, हेमकुमार साहू ने घटना के संबंध में किसी को कुछ न बताने की बात पुलिसिया पूछताछ में बताई।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button