‘खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों’: कांकेर की सड़कों पर युवक-युवती ने दिखाया बेशर्मी का नया अंदाज, VIDEO
आपने खेल-खेल में मूवी का खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों गाना तो सुना ही होगा। ठीक इसी गाने के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर के सड़कों पर देखने को मिला है। शहर के बीचोंबीच एक युवक और युवती का अश्लील व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी पर सवार युवक और युवती सार्वजनिक रूप से बेशर्मी कर रहे हैं। युवक स्कूटी चला रहा है, जबकि युवती उसकी गोद में बैठी हुई है। इस पूरी घटना को पीछे से गुजर रही एक कार में सवार व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
Source link
Follow Us












