DA Hike: IAS, IPS और IFS अफसरों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश | Chhattisgarh Govt Increased Dearness Allowance Of Ias Ips And Ifs Officers
बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) में 2 फीसदी की वृद्धि की है। इसके बाद राज्य सरकार ने राज्य न्यायिक सेवा के अधिकारियों के डीए में भी 2 फीसदी की बढ़ोतरी की। इससे पहले बढ़ती महंगाई को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीटीसीएल) ने भी अपने कर्मचारियों का डीए 2 फीसदी बढ़ा दिया है। वहीं आज IAS, IPS और IFS अधिकारियों को 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद प्रदेश के करीब साढ़े चार लाख कर्मचारियों को अपने डीए बढ़ने का इंतजार है। इसकी घोषणा में हो रही देरी से कर्मचारियों में आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है।
Source link
Follow Us











